Monday, September 28, 2026
HomePunjabएशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम जीत, सी.एम. भगवंत...

एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम जीत, सी.एम. भगवंत मान ने दी बधाई

चंडीगढ़, 26 सितंबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एशियाई खेल-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है और उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में भारतीय महिला कबड्डी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीतना खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

फाइनल में ईरान को दी कड़ी चुनौती

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को एशियाई खेलों के फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंतिम क्षणों तक ईरान ने वापसी की कोशिश जारी रखी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बेहतरीन खेल दिखाते हुए तीन अंकों के अंतर से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों में महिला कबड्डी का स्वर्ण पदक फिर अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराया

फाइनल से पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने नेपाल को 48-24 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल के पहले हाफ में भारतीय टीम ने 31-17 की बढ़त बनाई थी और दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश के युवाओं और खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments