Monday, September 28, 2026
HomePunjabमोगा में पहली बार राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू, पंजाब भर...

मोगा में पहली बार राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू, पंजाब भर से करीब 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मोगा,26 सितंबर, 2026 (लछमण जीत सिंह पुर्बा): मोगा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से चौथा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट स्काई बैडमिंटन सेंटर, दुसांझ रोड, मोगा में आयोजित किया जा रहा है। मोगा में पहली बार राज्य स्तर के इस टूर्नामेंट में पंजाब के विभिन्न जिलों से करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। टूर्नामेंट 27 सितंबर तक चलेगा।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन संजीव सैनी ने विशेष रूप से शिरकत कर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने पंजाब के अलग-अलग जिलों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे करीब 400 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संजीव सैनी ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से जुड़कर युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने के साथ अनुशासन, मेहनत, धैर्य और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मोगा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किए जाने को खेल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

सैनी ने मोगा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से टेबल टेनिस को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे टूर्नामेंट खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भविष्य में उच्च स्तर पर पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस दौरान जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से संजीव सैनी को सम्मानित किया गया। वहीं, संजीव सैनी ने कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया और विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मोगा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शिव कुमार (कोच सनी), उपाध्यक्ष कमता प्रसाद (कोच), वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मधु शर्मा, अर्जुन वीर सिंह, कानूनी सलाहकार विजय कुमार और तकनीकी सलाहकार आशु गोयल सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments