Monday, September 28, 2026
HomePunjabरोटरी क्लब मोगा रॉयल की ओर से वृद्ध आश्रम में दो कानों...

रोटरी क्लब मोगा रॉयल की ओर से वृद्ध आश्रम में दो कानों की मशीनें भेंट, बुजुर्गों को दिया आवश्यक सामान

मोगा, 28 सितंबर 2026 (लछमण जीत सिंह पुरबा): समाज सेवा के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब मोगा रॉयल की ओर से अध्यक्ष अमोल सूद के नेतृत्व में महिमे वाला रोड स्थित वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा आश्रम में रह रहे एक बुजुर्ग पुरुष और एक बुजुर्ग महिला को सुनने में सहायता के लिए दो कानों की मशीनें भेंट की गईं। इसके साथ ही आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खाने-पीने का सामान, आश्रम की सफाई के लिए वाइपर तथा बुजुर्ग महिला के लिए डायपर भी आश्रम के मुखी को सौंपे गए।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमोल सूद और प्रोजेक्ट चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अनमोल धरोहर हैं और उनकी देखभाल करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। जीवन के इस पड़ाव पर बुजुर्गों को विशेष देखभाल, सहयोग और अपनापन की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से क्लब द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न समाजसेवी प्रोजेक्ट किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कानों की मशीनें मिलने से दोनों बुजुर्गों को सुनने में सुविधा होगी और वे दूसरों के साथ बेहतर ढंग से बातचीत कर सकेंगे। क्लब का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

इस दौरान क्लब के सचिव रुपेश मजीठिया, कोषाध्यक्ष रवि शंकर बंसल, पूर्व अध्यक्ष सीए सुभाष बंसल, प्रोजेक्ट चेयरमैन आशीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुभाष बंसल, सूरज जैन, कपिल कंडा, विपिन सिंगला, हरीश बंसल, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, विशाल सिंगला, गगनदीप गर्ग, अश्विनी बंसल और सिद्धार्थ महाजन ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।

क्लब सदस्यों ने आश्रम के प्रबंधकों को विश्वास दिलाया कि रोटरी क्लब मोगा रॉयल भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में अपना योगदान देता रहेगा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments