Tuesday, September 29, 2026
HomePunjab‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के जिला स्तरीय मुकाबलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों...

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के जिला स्तरीय मुकाबलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

फतेहगढ़ साहिब, 29 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के दूसरे दिन बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और किक बॉक्सिंग, ओम प्रकाश बंसल स्कूल, मंडी गोबिंदगढ़ में शूटिंग और तैराकी, सेफ्रन सिटी स्कूल में रोलर स्केटिंग, गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल, मंडी गोबिंदगढ़ में टेबल टेनिस तथा खेल स्टेडियम माधोपुर में टेनिस बॉल क्रिकेट के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय इन प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

जिला खेल अधिकारी हरपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स के 51-60 वर्ष आयु वर्ग के 400 मीटर पुरुष मुकाबले में रणजीत सिंह ने पहला और दलजीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स के 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 400 मीटर पुरुष मुकाबले में नरेंद्र कुमार प्रथम और गुरदयाल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-21 वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में गुरप्रीत सिंह ने पहला, चंद्रेश यादव ने दूसरा और विक्रम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि बैडमिंटन अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में आरव गर्ग प्रथम, अनुग्रह मरवाला दूसरे और हेयान कपिला तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन अंडर-17 लड़कों के मुकाबलों में देव सेतिया ने पहला, राघव कक्कड़ ने दूसरा और सिद्धांत भाटिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि किक बॉक्सिंग अंडर-14 लड़कों के लाइट कॉन्टैक्ट वर्ग में हरमिलाप सिंह प्रथम, इशमीत सिंह दूसरे और आशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह किक बॉक्सिंग अंडर-17 लड़कों के लाइट कॉन्टैक्ट वर्ग में मोहित वर्मा ने पहला और शिवम गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

स्केटिंग अंडर-14 लड़कियों के इनलाइन 2000 मीटर मुकाबले में सेक्रेड हार्ट स्कूल, जलालपुर की सीरत मावी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल की सहज कौर ने दूसरा, विजडम ट्री इंटरनेशनल स्कूल, सरहिंद की समरीत कौर ने तीसरा और ओ.पी. बंसल स्कूल, मंडी गोबिंदगढ़ की अमायरा अरोड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। महिला अंडर-21 इनलाइन 1000 मीटर मुकाबले में माता गुजरी कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब की दिलजीत कौर प्रथम और सेफ्रन सिटी स्कूल, सरहिंद की कोमलप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रहीं।

हरपिंदर सिंह ने बताया कि टेबल टेनिस अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में कनव ने पहला, विवान ने दूसरा, जबकि अंश और मनन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस अंडर-14 लड़कियों के मुकाबलों में तनीषा प्रथम, रश्मीन दूसरे तथा दृष्टि और साइशा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments