Thursday, October 1, 2026
HomePunjabखरीफ सीजन की सुचारू खरीद के लिए धूरी की नई अनाज मंडी...

खरीफ सीजन की सुचारू खरीद के लिए धूरी की नई अनाज मंडी में धार्मिक समागम

धूरी, 01अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह): खरीफ सीजन की आमद तथा नई अनाज मंडी धूरी की चढ़दी कला को ध्यान में रखते हुए आढ़ती एसोसिएशन धूरी द्वारा नई अनाज मंडी में धार्मिक समागम करवाया गया। इस दौरान श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए तथा किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और समूचे क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख-शांति के लिए अरदास की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने नतमस्तक होते हुए सर्वत्र भलाई के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन किसानों तथा कृषि से जुड़े प्रत्येक वर्ग के लिए महत्वपूर्ण होता है और पंजाब सरकार द्वारा सीजन के दौरान किसानों को सुचारू मंडीकरण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, आढ़तियों, मजदूरों तथा मंडी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी वर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल की आमद, खरीद, लिफ्टिंग तथा अन्य मंडीकरण प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा आपसी तालमेल से कार्य किया जा रहा है।
ओ.एस.डी. ने कहा कि धूरी की नई अनाज मंडी क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए मंडी में आने वाले किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा मंडीकरण प्रक्रिया को प्रभावी बनाना सभी संबंधित पक्षों की सांझी जिम्मेदारी है। उन्होंने समस्त आढ़तियों, किसानों और मंडी से जुड़े वर्गों से शुरू हुए सीजन के दौरान आपसी सहयोग एवं तालमेल के साथ कार्य करने की अपील की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुरु साहिब की कृपा और सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से खरीफ सीजन सुचारू ढंग से संपन्न होगा तथा किसानों को अपनी फसल की बिक्री संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली, जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर, गगन ज्वंधा, आढ़ती एसोसिएशन धूरी के प्रधान जतिंदर सिंह सोनी मंडेर, एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में आढ़ती और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
समागम के अंत में मंडी की चढ़दी कला, किसानों की खुशहाली, खरीफ सीजन की सफलता तथा समूचे क्षेत्र की सुख-शांति के लिए अरदास की गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments