Thursday, October 1, 2026
HomePunjabविधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने अनाज मंडी सरहिंद में धान की...

विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने अनाज मंडी सरहिंद में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई

फतेहगढ़ साहिब, 1 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने अनाज मंडी सरहिंद में गुरु महाराज की अरदास करने के उपरांत धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को मंडियों में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

विधायक राय ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के किसानों, मजदूरों और हर वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों से खरीदी गई धान की फसल की अदायगी भी खरीद एजेंसियों द्वारा निर्धारित समय के भीतर उनके खातों में भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की आमद को देखते हुए पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

विधायक राय ने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में केवल सूखी फसल लेकर आएं, ताकि बिना किसी देरी के फसल की खरीद तत्काल की जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने और समयबद्ध तरीके से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन अमरिंदर मंडोफल, दिलप्रीत भट्टी, बलजीत बधोछी, कुलविंदर डेरा, सतनाम सिंह खरौड़ा, जगजीत रिउणा, नंबरदार भूपिंदर सिंह, तरसेम उप्पल, राजेश उप्पल, सतवीर जल्ला, सतीश लटौर, सतविंदर मलकपुर, तहसीलदार विशाल वर्मा, एफ.एस.ओ. केवल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments