पंजाब, 2 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): गांधी जयंती के अवसर पर पंजाब भाजपा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाया जा रहा है।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर होटल के आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष ने भी अभियान में हिस्सा लिया।
दरअसल, पंजाब भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक पंचकूला में आयोजित की जा रही है। बैठक के दौरान पार्टी की ओर से सार्वजनिक संपर्क और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है।
गांधी जयंती के मौके पर आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।





