हरियाणा, 2 अक्टूबर,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल बड़ौली ने आज गोहाना में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत खादी का कपड़ा खरीदकर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
श्री मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि खादी केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि स्वदेशी, सादगी और आत्मनिर्भरता की उस विचारधारा का प्रतीक है, जिसे महात्मा गांधी जी ने घर-घर तक पहुंचाया। खादी को अपनाना हमारे स्थानीय कारीगरों और बुनकरों की मेहनत को सम्मान देने के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का भी माध्यम है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारीगरों एवं बुनकरों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया, ताकि उनकी मेहनत को सम्मान मिल सके और आत्मनिर्भरता की भावना को और मजबूत किया जा सके।





