Sunday, October 11, 2026
HomePunjabखेलां वतन पंजाब दियां सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के चौथे...

खेलां वतन पंजाब दियां सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

संगरूर, 3 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित की जा रही खेलां वतन पंजाब दियां सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट संगरूर के चेयरमैन श्री प्रीतम सिंह पीतू ने विशेष रूप से शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री महिंदर सिंह सिद्धू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एशियन मेडलिस्ट श्री जसविंदर सिंह भी मौजूद रहे। उनके द्वारा विभिन्न मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला खेल अधिकारी संगरूर श्री नवदीप सिंह ने बताया कि जिले में तैराकी, हॉकी, एथलेटिक्स, खो-खो, बैडमिंटन, किक बॉक्सिंग, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती और रोलर स्केटिंग सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से गतका के मुकाबले भी शुरू हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि आज के मुकाबलों के परिणामों के तहत अंडर-14 लड़कियों की कबड्डी सर्कल स्टाइल में अनदाणा की टीम ने पहला, लहरागागा (बी) ने दूसरा और लहरागागा (ए) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह अंडर-14 लड़कों की कबड्डी सर्कल स्टाइल में संगरूर (ए) की टीम ने पहला, दिड़बा (ए) ने दूसरा और सुनाम (ए) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 वॉलीबॉल (शूटिंग) मुकाबलों में शेरपुर की टीम ने पहला और धूरी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा अकाल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, मस्तुआना साहिब में करवाए जा रहे अंडर-17 लड़कियों के खो-खो मुकाबलों में शेरपुर की टीम ने पहला, अनदाणा ने दूसरा और लहरागागा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जिला खेल अधिकारी ने कहा कि खेलां वतन पंजाब दियां युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments