Sunday, October 11, 2026
HomePunjabडिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बुजुर्गों से विशेष स्वास्थ्य शिविरों का...

डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बुजुर्गों से विशेष स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

‘हमारे बुजुर्ग, हमारा मान’ अभियान के तहत बुजुर्ग नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए 7 से 15 अक्टूबर तक लगाए जाएंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर- डी.सी.

फतेहगढ़ साहिब, 3 अक्टूबर (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्ग नागरिकों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा मान’ अभियान के तहत जिला फतेहगढ़ साहिब में बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला स्तरीय विशेष स्वास्थ्य शिविर 7 अक्टूबर को बचत भवन, फतेहगढ़ साहिब (सिविल अस्पताल के सामने) में लगाया जाएगा। इस शिविर के दौरान बुजुर्ग नागरिकों की आंखों की नि:शुल्क जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच, हड्डियों की जांच, कान, नाक एवं गले की जांच सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध करवाई जाएंगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में इसी कड़ी के तहत अन्य विशेष स्वास्थ्य शिविर 9 अक्टूबर को सीएचसी चनारथल कलां, 12 अक्टूबर को सीएचसी अमलोह और 15 अक्टूबर को एसडीएच मंडी गोबिंदगढ़ में लगाए जाएंगे। ये शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बुजुर्ग नागरिकों को विभिन्न नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध करवाई जाएंगी।

डॉ. सोना थिंद ने जिले के बुजुर्ग नागरिकों से अपील की कि वे सरकार द्वारा उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए लगाए जा रहे इन विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments