Sunday, October 11, 2026
HomeWorld Newsऑस्ट्रेलिया में माइग्रेशन एजेंटों पर शिकंजा, फर्जी वीजा दावों पर होगी सख्त...

ऑस्ट्रेलिया में माइग्रेशन एजेंटों पर शिकंजा, फर्जी वीजा दावों पर होगी सख्त कार्रवाई

मेलबर्न, 03 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार ने माइग्रेशन सिस्टम में गलत तरीकों का इस्तेमाल करने वाले एजेंटों और कुछ कानूनी प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी की है। सरकार का कहना है कि ऐसे एजेंटों पर रोक लगाई जाएगी, जो बेहद कम संभावना वाले वीजा आवेदन या सुरक्षा संबंधी दावे आगे बढ़ाकर आवेदकों से फीस वसूलते हैं।

सहायक नागरिकता मंत्री जूलियन हिल के मुताबिक, कुछ एजेंट आवेदकों को गलत उम्मीद देकर आर्थिक फायदा उठा रहे हैं। प्रस्तावित नियमों के तहत फर्जी दस्तावेज, भ्रामक जानकारी या सिस्टम का जानबूझकर गलत इस्तेमाल करने वाली अर्जियों में मदद करने वाले एजेंटों पर कार्रवाई की जाएगी।

नए प्रावधानों के अनुसार, कोई माइग्रेशन एजेंट ऐसी आवेदन प्रक्रिया में सहायता नहीं कर सकेगा, जिसके बारे में उसे पता हो या उचित रूप से पता होना चाहिए कि उसका कोई ठोस कानूनी या तथ्यात्मक आधार नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वाले एजेंटों की रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रावधान भी किया जा रहा है।

सरकार के अनुसार, तीन पंजीकृत एजेंटों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इन पर आरोप है कि उन्होंने बिना पंजीकरण वाले लोगों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए माइग्रेशन सेवाएं उपलब्ध कराईं।

सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया की माइग्रेशन व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाना है। इसके साथ ही छात्र वीजा, वीजा बदलने और देश में लंबे समय तक रहने से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments