Sunday, October 11, 2026
HomePatialaधान के सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की...

धान के सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी: हरचंद सिंह बरस्ट

पटियाला, 3 अक्टूबर, 2026 (हर्षप्रीत कौर): पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरस्ट ने पटियाला की अनाज मंडी का विशेष दौरा किया और धान की सरकारी खरीद की औपचारिक शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने किसानों का मुंह मीठा करवाया और खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। मंडी पहुंचने पर आढ़ती एसोसिएशन और किसानों ने स. बरस्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया। स. बरस्ट ने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों के साथ मंडी में फसल की आमद तथा खरीद प्रबंधों संबंधी बातचीत की।
स. बरस्ट ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य की सभी मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। धान की फसल के खरीद सीजन के दौरान मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी।
चेयरमैन ने बताया कि राज्यभर में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े, इसके लिए मंडियों में साफ-सफाई, बिजली, पीने के पानी, शौचालयों और बैठने आदि के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
राज्यभर में धान की सुचारू खरीद के लिए कुल 1886 मंडियां अधिसूचित की गई हैं। इसके अलावा, सीजन के दौरान फसल की आमद को ध्यान में रखते हुए जरूरत के अनुसार अस्थायी खरीद केंद्र भी घोषित किए जाएंगे। मंडियों में खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या के तत्काल समाधान के लिए पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
स. बरस्ट ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को सुखाकर मंडी में लेकर आएं, ताकि फसल की बिक्री के समय उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी राज्य की मंडियों का दौरा कर जमीनी स्तर पर खरीद प्रबंधों की जांच की जा रही है।
चेयरमैन हरचंद सिंह बरस्ट ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि वे पूरी तनदेही से धान की खरीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को फसल बेचते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे खुशी-खुशी अपनी फसल बेचकर जल्द से जल्द अपने घर लौट सकें।
इस अवसर पर अशोक सिरसवाल, चेयरमैन मार्केट कमेटी पटियाला, आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नई अनाज मंडी पटियाला के अध्यक्ष इंजीनियर सतविंदर सिंह सैनी, जिला मंडी अधिकारी असलम मोहम्मद, हरिंदर सिंह धबलान, जनरल सचिव नरेश मित्तल भोला, आढ़ती एसोसिएशन जिला पटियाला के जनरल सचिव दीपक बंसल डकाला, अशोक कुमार मोढ़ी, चरण दास गोयल, खरदमन राय गुप्ता, हरदेव सिंह नंदपुरकेशो, गुरनाम सिंह लचकाणी, विजय गर्ग, दरबारा सिंह जाहलां, दविंदर कुमार बग्गा, परमजीत सिंह मिर्जापुर, रणधीर नलीना, विश्व गोयल काकू, राकेश सिंगला, महेश गोयल, कर्म चंद बंसल, सौहन लाल कांसल, शिव मंदिर कमेटी के चेयरमैन कमल गोयल, शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बंसल डकाला, संजीवन मित्तल, माधव सिंगला, बलराम बंसल, करण बंसल, ओम प्रकाश टोहड़ा, जतिंदर कुमार टीनू, तीर्थ बंसल, राकेश भानरा, राज कुमार जिंदल, सरूप चंद भानरा, कर्म चंद, रोहित गोयल, दीपक जिंदल, शांति सरूप कन्नू, प्रेम चंद, हैप्पी गोयल, अनिल गोयल, शैंपी डकाला, भीम चंद डकाला, रिंकू बंसल, कुलदीप सिंह कौरजीवाल, बलराम बंसल, भोला भानरा, परगट सिंह जाहलां, गौरव नीने गुप्ता, जिंदर सिंह पाला टोहड़ा, राजिंदर सिंह मान, नरेंद्र लौट, अशोक कुमार, जॉली गर्ग, दिनेश, गुरप्रीत राय, राणा राय, सुरमख सिंह, जगदीश चंद, कुलविंदर सिंह माजरीकालियां, गुरविंदर सिंह कौरजीवाल, एच.एस. रटौल और नाहर सिंबड़ो विशेष रूप से उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments