Sunday, October 11, 2026
HomePatialaपटियाला में नशे के खिलाफ बड़ा सी.ए.एस.ओ. ऑपरेशन, 20 हॉटस्पॉट पर छापेमारी;...

पटियाला में नशे के खिलाफ बड़ा सी.ए.एस.ओ. ऑपरेशन, 20 हॉटस्पॉट पर छापेमारी; करीब 10 ग्राम हेरोइन बरामद

पटियाला, 4 अक्टूबर, 2026 (बलजीत सरना): पंजाब सरकार की ‘नशों के खिलाफ जंग’ मुहिम के तहत रविवार को पटियाला में पुलिस ने बड़ा सी.ए.एस.ओ. (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल की मौजूदगी में शहर के करीब 20 हॉटस्पॉट इलाकों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया।

ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एसपी सिटी समेत वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों, पीजी, होटलों और नशा तस्करी की आशंका वाले अन्य ठिकानों की जांच की।

डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पंजाब में नशे के खिलाफ CASO अभियान लगातार जारी हैं। पटियाला में रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 10 ग्राम हेरोइन बरामद की और तीन लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस ने ऐसे इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया है, जहां जमानत पर बाहर आने के बाद कुछ नशा तस्करों द्वारा दोबारा अवैध गतिविधियां शुरू करने की आशंका रहती है। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए इन क्षेत्रों में समय-समय पर सर्च ऑपरेशन किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पीजी, संदिग्ध होटलों और अन्य संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments