Sunday, October 11, 2026
HomeNationalमहाराष्ट्र एम.एल.सी. चुनाव में बी.जे.पी. की एंट्री मजबूत, तीन सीटों के लिए...

महाराष्ट्र एम.एल.सी. चुनाव में बी.जे.पी. की एंट्री मजबूत, तीन सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित

मुंबई, 4 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): महाराष्ट्र की राजनीति से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी  ने महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 4 अक्टूबर को इन नामों को मंजूरी दी।

भाजपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक, पुणे संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. स्मिता योगेश जाधव, नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर विठ्ठलराव कोहले और पुणे संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ मुरलीधर गवाड़े को उम्मीदवार बनाया गया है।

नागपुर स्नातक सीट से सुधाकर कोहले

भाजपा ने नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुधाकर विठ्ठलराव कोहले पर भरोसा जताया है। इस सीट को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। भाजपा के नाम घोषित होने के बाद अब मुकाबले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

पुणे शिक्षक सीट पर कौस्तुभ गवाड़े

पुणे संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ मुरलीधर गवाड़े भाजपा के उम्मीदवार होंगे। महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर हुई चर्चाओं के बाद पुणे शिक्षक सीट भाजपा के हिस्से में आने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पार्टी ने अब अपने उम्मीदवार के नाम पर भी मुहर लगा दी है।

6 अक्टूबर तक नामांकन

महाराष्ट्र विधान परिषद की इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

इन चुनावों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी की जानी है।

भाजपा द्वारा तीनों सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments