धूरी, 5 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): धूरी शहर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत आज वार्ड नंबर 7 और 8 में कुल 97.78 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा करवाई गई। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन वर्करों के लिए 20 लाख रुपये की मुख्यमंत्री ग्रांट से शेड बनाने का काम भी शुरू किया गया।
इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शहरों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि धूरी के सर्वपक्षीय विकास के लिए जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
वार्ड नंबर 7 में 70.38 लाख रुपये के विकास कार्य
वार्ड नंबर 7 में सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण, पी.वी.सी. पाइपों और रोड गली चैंबरों से संबंधित कार्य 31.57 लाख रुपये की मुख्यमंत्री ग्रांट से करवाए जाएंगे। इसके अलावा इंटरलॉकिंग टाइलों, पी.वी.सी. पाइपों और रोड गली चैंबरों का काम 38.81 लाख रुपये की लागत से एम.डी.एफ.-3 के तहत शुरू किया गया है।
वार्ड नंबर 8 में 27.40 लाख रुपये के विकास कार्य
वार्ड नंबर 8 में सड़कों की मरम्मत और पाइपों से संबंधित कार्य 19.32 लाख रुपये की मुख्यमंत्री ग्रांट से करवाया जाएगा। इसके अलावा इंटरलॉकिंग टाइलों, पी.वी.सी. पाइपों और रोड गली चैंबरों का काम 8.08 लाख रुपये की लागत से एम.डी.एफ.-3 के तहत शुरू किया गया है।
कंस्ट्रक्शन वर्करों के लिए 20 लाख रुपये का शेड
कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन धूरी के शेड के लिए मुख्यमंत्री ग्रांट के तहत 20 लाख रुपये की लागत से काम शुरू करवाया गया है। इससे कंस्ट्रक्शन वर्करों को अपने काम से संबंधित गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय पर पूरा करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धूरी के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली, सदस्य वक्फ बोर्ड डॉ. अनवर भसौड़, सदस्य फूड कमिशन जसवीर सिंह सेखों, चेयरमैन जिला परिषद रछपाल सिंह भुल्लर, प्रधान नगर कौंसिल धुरी अमरजोत कौर बाजवा, रूबल बाजवा, नरेश सिंगला सहित बड़ी संख्या में नगर कौंसिल धूरी के सदस्य भी उपस्थित थे।





