चंडीगढ़, 6 अक्टूबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब दौरे पर पहुंचीं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया और पंजाब सरकार तथा प्रदेश की जनता की ओर से राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पंजाब की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब अपनी अनूठी मेहमाननवाजी, प्रेम और सम्मान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा के तहत राष्ट्रपति के प्रदेश में पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं, पीरों और महान शहीदों की पवित्र धरती पंजाब पर देश की राष्ट्रपति का आगमन प्रदेशवासियों के लिए गर्व और खुशी का अवसर है।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पंजाब सरकार की ओर से आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पंजाब यात्रा को राज्य और केंद्र के बीच संवाद एवं सहयोग को और मजबूत करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





