Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaएस.आई.आर. नोटिस और सुनवाई मामलों के समयबद्ध निपटारे पर फोकस

एस.आई.आर. नोटिस और सुनवाई मामलों के समयबद्ध निपटारे पर फोकस

हरियाणा, 7 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): चुनाव आयोग ने हरियाणा में एस.आई.आर. के तहत जारी नोटिसों और सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर विशेष जोर दिया है। जिला-वार समीक्षा के अनुसार प्रदेश में कुल 44,91,923 नोटिस जनरेट किए गए हैं, जिनमें से 3,43,127 सुनवाई के मामले लंबित हैं। कुल लंबित मामलों का प्रतिशत 7.64 प्रतिशत है। आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों के तत्काल निपटारे, प्रभावी मॉनिटरिंग और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस की सुनवाई समय पर पूरी करने के लिए 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक ऐसे मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे और घर-घर सर्वेक्षण के दौरान दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे, जहां नोटिस मिलने के बावजूद संबंधित मतदाताओं द्वारा अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए गए हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए 20,864 मतदान केंद्रों पर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 19,554, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 17,127, इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा 2,186, जननायक जनता पार्टी द्वारा 1,093, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) द्वारा 314, बहुजन समाज पार्टी द्वारा 146 और आम आदमी पार्टी द्वारा 54 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के 90, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 90, आम आदमी पार्टी के 82, जननायक जनता पार्टी के 87, इंडियन नेशनल लोकदल के 79, बहुजन समाज पार्टी के 63 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के 36 बीएलए-1 नियुक्त किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments