Sunday, October 11, 2026
HomePunjabकृषि विभाग ने पराली के उचित प्रबंधन के लिए गांव धीरपुर में...

कृषि विभाग ने पराली के उचित प्रबंधन के लिए गांव धीरपुर में लगाया जागरूकता शिविर

फतेहगढ़ साहिब, 7 अक्टूबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग):  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण और धान की पराली के उचित प्रबंधन के लिए ब्लॉक खेड़ा के गांव धीरपुर में किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जगदेव सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान विभाग के अधिकारियों ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और भूमि की उर्वरता पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से डॉ. रीत वर्मा ने किसानों को फसलों में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी और भूमि की सेहत सुधारने तथा वायु प्रदूषण से बचाव के लिए पराली को खेतों में ही मिलाने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा आत्मा योजना के तहत डॉ. जतिंदर सिंह ने किसानों को पंजाब सरकार की उन्नत किसान ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के माध्यम से किसान कृषि कार्यों के लिए आवश्यक आधुनिक मशीनरी किराये पर प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक कृषि अधिकारी डॉ. बूटा सिंह, कृषि विकास अधिकारी खेड़ा रविंदर कौर, डॉ. अजय कुमार, कृषि विस्तार अधिकारी मनदीप कौर, एटीएम राजवीर सिंह, डॉ. सुखविंदर कौर, सरपंच रणधीर सिंह, सज्जन सिंह, सुखजिंदर सिंह, कैप्टन हरविंदर सिंह, पंच रणधीर सिंह, लखवीर सिंह, नैब सिंह, जरनैल सिंह रसीदपुर सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments