Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaखरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 6 लाख 9 हजार 85 मीट्रिक...

खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 6 लाख 9 हजार 85 मीट्रिक टन धान:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 21 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों में धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी द्वारा निरंतर किया जा रहा है। इन दोनों एजेंसियों ने 20 अक्टूबर 2026 को देर सायं तक 6 लाख 9 हजार 85 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 4 लाख 43 हजार 56 मीट्रिक टन और हैफेड ने खरीदी 1 लाख 66 हजार 29 मीट्रिक टन धान का खरीद कार्य किया गया है। अब तक खरीदी गई धान में से 4 लाख 83 हजार 717 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा हो चुका है और 1 लाख 3 हजार 847 किसानों की फसल को खरीदा जा चुका है। खरीद एजेंसियों को धान उठान कार्य को निरंतर करने के निर्देश दिए गए है। अगर कोई अधिकारी धान उठान कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति व हैफेड की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अजराना कला मंडी से 4241 एमटी, अमीन मंडी से 1606 एमटी, बाबैन मंडी से 28136 एमटी, भौर सैयदां से 3575 एमटी, गुमथला गढू से 17774 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 50788 एमटी, झांसा मंडी से 16931 एमटी, थानेसर मंडी से 92530 एिमटी, लाडवा मंडी से 52581 एमटी, गांव नलवी से 3013 एमटी, पिहोवा मंडी से 60642 एमटी, पिपली मंडी से 24468 एमटी, शाहबाद मंडी से 64910 एमटी, थाना से 2823 एमटी, ठोल मंडी से 19038 एमटी धान खरीदा गया है। इसके अलावा हैफेड द्वारा बाबैन मंडी से 9789 एमटी, बारना मंडी से 1015 एमटी, बोधनी से 2500 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 4128 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 13476 एमटी, कराह साहब से 7500 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 30557 एमटी, लाडवा मंडी से 18892 एमटी, लुखी मंडी से 630 एमटी, मलिकपुर से 3300 एमटी, नीमवाला से 3000 एमटी, पिहोवा मंडी से 32543 एमटी, पिपली मंडी से 3556 एमटी, शाहबाद मंडी से 34586 एमटी, ठोल मंडी से 557 एमटी क्विंटल धान की खरीद की गई है।
उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति और हैफेड द्वारा कुल 6 लाख 9 हजार 85 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें एजेंसियों द्वारा 4 लाख 83 हजार 717 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया है। धान सीजन में एजेंसियों द्वारा तेजी के साथ खरीद का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है। प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments