Thursday, November 5, 2026
HomeHaryanaबाल दिवस की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का 27 अक्तूबर तक होगा आयोजन

बाल दिवस की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का 27 अक्तूबर तक होगा आयोजन

कुरुक्षेत्र, 21 अक्टूबर,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चण्डीगढ़ के निर्देशानुसार बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने, उनके सर्वांगिण विकास व उन्हें बेहतरीन मंच प्रदान करने के लिये कुरूक्षेत्र के बाल भवन में बाल दिवस की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज हुआ। यह प्रतियोगिताए 21 अक्तुबर से 27 अक्तुबर, 2026 तक आयोजित की जा रही हैं।
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चण्डीगढ़ मानद महासचिव मीना कम्बोज ने दीप प्रज्जवलित कर व माँ सरस्वति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।
मादन महासचिव मीना कम्बोज ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों व कलाकृतियों की जमकर सराहना की व उन्हें अपना शुभ आशीष दिया तथा इन प्रतियोगिताओं में बढचढ कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर जिले के 38 स्कूलों के लगभग 450 बच्चों, अध्यापकों आदि ने भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम ने बताया कि आज आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में कार्ड बनाना प्रतियोगिता के प्रथम समूह में अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र के नवल किशोर बंसल प्रांसी ने प्रथम, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सैक्टर-3, कुरुक्षेत्र की एंजल शर्मा ने द्वितीय, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, कुरूक्षेत्र की यासनी ने तृतीय व सतलुज वरि. मा. विधालय, शाहबाद की काव्या वर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। रंगोली के तृतीय समूह में अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरूक्षेत्र की धानवी ने प्रथम, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पेहवा की लावन्या ने द्वितिय, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कुल, कुरूक्षेत्र की युवी ने तृतीय व सतलुज पब्लिक स्कूल, शाहबाद की संजना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि रंगोली के चतुर्थ समूह ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कुल, कुरूक्षेत्र की वंसीका ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरूक्षेत्र की हंसिका ने द्वितिय, सी.एम.ई.ई.ई. राजकीय वरि. मा. विधालय, अमीन की संजना ने तृतीय व डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पेहवा की ज्याति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। थाली पूजन/कलश डैकोरेशन के तृतीय ग्रुप में महाराणा पब्लिक स्कूल, कुरूक्षेत्र की आयशा धीमान ने प्रथम, बाबा सिद्धनाथ इन्टरनैशनल पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की काम्या ने द्वितिय, सैनी पब्लिक स्कुल, कुरूक्षेत्र की दिव्या तोमर ने तृतीय व सतलुज सी. सै. स्कूल, शाहबाद की गीत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि थाली पूजन/कलश डैकोरेशन के चतुर्थ ग्रुप में अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरूक्षेत्र की पारूल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालस, लोहारा, लाडवा की सिमरन ने द्वितिय, बाबा सिद्धनाथ इन्टनेशनल स्कूल, कुरूक्षेत्र के रवनीत चौधरी ने तृतीय व सी.एम.ई.ई.ई. राजकीय वरि. मा. विधालय, अमीन की जानवी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।

उन्होंने कहा कि समूह नृत्य के प्रथम समूह में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बिशनगढ की टीम ने प्रथम, बाबा ग्रीनफील्ड पर्ल इन्टरनैशनल पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की टीम ने द्वितिय, सहारा काम्प्रीहेंसिव स्कूल, कुरूक्षेत्र की टीम ने तृतीय व डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, सैक्टर-13, कुरूक्षेत्र की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। समूह नृत्य के द्वितीय समूह में विश्वास पब्लिक स्कूल शाहबाद की टीम ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र टीम ने द्वितिय, राजकीय मिडल स्कूल, कलाल माजरा की टीम ने तृतीय व डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल, कुरूक्षेत्र की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि समूह नृत्य के तृतीय समूह में अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र की टीम ने प्रथम, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कुरूक्षेत्र की टीम ने द्वितिय, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, कुरूक्षेत्र की टीम ने तृतीय व डी.ए.वी सैन्टेनरी पब्लिक स्कूल, पेहवा की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । समूह नृत्य के चतुर्थ समूह में सहारा काम्प्रीहेंसिव, कुरूक्षेत्र की टीम ने प्रथम, डी.ए. वी सैन्टेनरी पब्लिक स्कूल, पेहवा की टीम ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय, लोहारा की टीम ने तृतीय व डी.ए. वी. पब्लिक स्कूल, कुरूक्षेत्र की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।
          इस अवसर पर निर्णायक मण्डल के सदस्य, व सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments