Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaअभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव, विभागीय समन्वय और तकनीकी सहयोग जनगणना कार्य की...

अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव, विभागीय समन्वय और तकनीकी सहयोग जनगणना कार्य की महत्वपूर्ण कड़ी:मंजू जांगड़ा

जनगणना-2027 के दूसरे चरण को लेकर आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
कुरुक्षेत्र, 23 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): जिला जनगणना कोऑर्डिनेटर मंजू जांगड़ा ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव, विभागीय समन्वय और तकनीकी सहयोग बेहद आवश्यक है। जनगणना के दौरान सटीक आंकड़ों का संकलन, निर्धारित प्रक्रिया का पालन और रिकॉर्ड का उचित रखरखाव सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसके लिए बेहतर तालमेल और समयबद्ध कार्यप्रणाली अपनाना जरूरी है।
जिला जनगणना कोऑर्डिनेटर मंजू जांगड़ा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में जनगणना-2027 के दूसरे चरण को लेकर आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न योजनाओं के निर्माण और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में सहायता मिलती है। इसलिए इस कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों को पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सावधानी के साथ अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए। जनगणना कार्य की सफलता के लिए प्रत्येक कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का व्यावहारिक कार्य में उपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर जनगणना-2027 के दूसरे चरण को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने पर बल दिया गया।
मास्टर ट्रेनर निधि भाटिया ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाते हुए बताया कि सभी चरणों को निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा करना आवश्यक है, ताकि आंकड़ों के संकलन में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। मंडल इंचार्ज चंचल ने कहा कि विशेष प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देना है। प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और जनगणना प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments