Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaबाल भवन में जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

बाल भवन में जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का शुभारंभ


कुरुक्षेत्र, 24 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):
 बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने, उनके सर्वांगीण विकास तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बाल भवन में जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी सुगंधा चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिले के लगभग 30 स्कूलों के 250 बच्चों, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कला और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
समाजसेवी सुगंधा चौधरी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेना भी महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम ने बताया कि  हस्त लेखन हिंदी प्रतियोगिता के प्रथम समूह का आयोजन किया गया।  डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सैक्टर-3 की आन्या ने प्रथम, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पिहोवा के सुखमन ने द्वितीय, गीता निकेतन विद्या मंदिर, सैक्टर 3   की शिक्षा ने तृतीय एवं बाल भवन पब्लिक स्कूल, की भव्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। हस्त लेखन हिन्दी द्वितीय समूह में मॉडल संस्कृति स्कूल,  की आयुषि ने प्रथम, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पिहोवा की सान्या द्वितीय, डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल की यासमीन भट्टी ने तृतीय तथा डी.एस.बी. इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल, निवारसी की इनाया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि हस्त लेखन अंग्रेजी प्रथम समूह में एम.एस.सी. स्कूल की सीरतप्रीत कौर ने प्रथम, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की अहानी ने द्वितीय, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल के नवदीप ने तृतीय एवं विश्वास पब्लिक स्कूल, शाहबाद की सान्या को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। हस्त लेखन अंग्रेजी द्वितीय समूह में विश्वास पब्लिक स्कूल, शाहबाद के मनरूप कौर ने प्रथम, राष्ट्रीय मॉडल संस्कृति सी.से. स्कूल  की रूहानी ने द्वितीय, बाबा सिद्धनाथ पब्लिक स्कूल की अवनी शर्मा ने तृतीय व प्रताप पब्लिक स्कूल की यशवी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
फन गेम्स लडक़ों के तीसरे ग्रुप में जय भारती विधा मंदिर सी.सै. स्कूल के हर्ष ने प्रथम, डिवाईन पब्लिक स्कूल, शाहबाद के गौरव ने द्वितीय, राजकीय सी. सै. स्कूल, अमीन की रमनदास को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।


उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता के तृतीय समूह में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की ओशिका ने प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल की भामती द्वितीय , श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल की उमिका रावल तृतीय व सतलुज सी.सै. स्कूल, के सिमरन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के चतुर्थ समूह में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पिहोवा की खुशी ने प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल की द्ववीति ने द्वितीय, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की खुशी गुलिया ने तृतीय और धन्ना भगत पब्लिक स्कूल की स्नेहा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।  वन एक्ट प्ले के चौथे समूह में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पिहोवा की टीम ने द्वितीय राजकीय सी.सै. स्कूल, अमीन की टीम ने तृतीय व गुरुनानक सी. सै. स्कूल की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
एकल गायन प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के तनिश जाशी ने प्रथम,
सैनी पब्लिक स्कूल के हर्षवर्धन ने द्वितीय, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की आश्ना ने तृतीय व सहारा काम्प्रीहेन्सिव स्कूल की साराक्षी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।  विश्वास पब्लिक स्कूल, शाहबाद की रिया ने द्वितीय, सेठ टेक चंद पब्लिक स्कूल के कर्ण ने तृतीय धन्ना भगत पब्लिक स्कूल की समीक्षा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments