Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaमहापुरुषों के विचारों को आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि-...

महापुरुषों के विचारों को आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि- प्राचार्या कविता शर्मा

जाखल मंडी, 25 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल जाखल मंडी में आज महात्मा आनंद स्वामी जी के स्मृति दिवस के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महात्मा आनंद स्वामी जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा आनंद स्वामी जी के विचारों एवं कार्यों से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने जीवन में नैतिक मूल्यों, सच्चाई, अनुशासन, सेवा और परोपकार की भावना को अपनाएँ।
विद्यालय की प्राचार्या कविता शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि महात्मा आनंद स्वामी जी के जीवन और विचारों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने गायत्री मंत्र के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को इसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र हमें सद्बुद्धि, सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ कर्मों की ओर प्रेरित करता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अच्छे संस्कारों, अनुशासन, सत्य और नैतिक मूल्यों को अपनाकर अपने जीवन में श्रेष्ठ बनें तथा अपने परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करें। प्राचार्या ने बताया कि महापुरुषों का जीवन हमें सदैव सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को केवल याद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments