Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaखरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 7 लाख 80 हजार 25 मीट्रिक...

खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 7 लाख 80 हजार 25 मीट्रिक टन धान:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 27 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों में धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी द्वारा निरंतर किया जा रहा है। इन दोनों एजेंसियों ने 26 अक्टूबर 2026 को देर सायं तक 7 लाख 80 हजार 25 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 5 लाख 71 हजार 457 मीट्रिक टन और हैफेड ने खरीदी 2 लाख 8 हजार 568 मीट्रिक टन धान का खरीद कार्य किया गया है। अब तक खरीदी गई धान में से 6 लाख 69 हजार 70 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा हो चुका है और 1 लाख 34 हजार 504 किसानों की फसल को खरीदा जा चुका है। खरीद एजेंसियों को धान उठान कार्य को निरंतर करने के निर्देश दिए गए है। अगर कोई अधिकारी धान उठान कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति व हैफेड की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अजराना कला मंडी से 5472 एमटी, अमीन मंडी से 1956 एमटी, बाबैन मंडी से 34114 एमटी, भौर सैयदां से 4487 एमटी, गुमथला गढू से 25267 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 68727 एमटी, झांसा मंडी से 20971 एमटी, थानेसर मंडी से 112476 एिमटी, लाडवा मंडी से 70865 एमटी, गांव नलवी से 3356 एमटी, पिहोवा मंडी से 85387 एमटी, पिपली मंडी से 29881 एमटी, शाहबाद मंडी से 78099 एमटी, थाना से 3600 एमटी, ठोल मंडी से 26799 एमटी धान खरीदा गया है। इसके अलावा हैफेड द्वारा बाबैन मंडी से 12003 एमटी, बारना मंडी से 1324 एमटी, बोधनी से 3200 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 4676 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 17943 एमटी, कराह साहब से 9000 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 38408 एमटी, लाडवा मंडी से 25077 एमटी, लुखी मंडी से 772 एमटी, मलिकपुर से 4300 एमटी, नीमवाला से 3900 एमटी, पिहोवा मंडी से 42950 एमटी, पिपली मंडी से 4691 एमटी, शाहबाद मंडी से 39736 एमटी, ठोल मंडी से 588 एमटी क्विंटल धान की खरीद की गई है।
उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति और हैफेड द्वारा कुल 7 लाख 80 हजार 25 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें एजेंसियों द्वारा 6 लाख 69 हजार 70 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया है। धान सीजन में एजेंसियों द्वारा तेजी के साथ खरीद का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है। प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए है।
बाक्स
शहर की सडक़ों से धान उठान करवाना सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी:डीसी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को जिला कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए शहर की सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त रखना जरुरी है। इसलिए मार्किट कमेटी सचिव एवं सभी संबंधित अधिकारी शहर की सडक़ों से धान उठान कार्य को करवाना सुनिश्चित करें। ब्रहमसरोवर क्षेत्र व शहर की अन्य सडक़ों से धान उठान का कार्य आगामी 2 दिन के अंदर-अंदर करना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments