Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaराज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए महिलाएं 5 नवंबर तक करें ऑनलाइन...

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए महिलाएं 5 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 27 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा वर्ष 2026-2027 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इन पुरस्कारों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2027 को सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इन पुरस्कारों में सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार और महिला उद्यमी पुरस्कार शामिल है।  इन पुरस्कारों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पात्र महिलाएं 5 नवंबर, 2026 तक विभाग के पोर्टल ऑनलाइनएमआईएस.डब्लयूसीडीएचआरवाई.जीओवी.इन/गौरव के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। डाक, पार्सल या अन्य किसी ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पुरस्कारों से संबंधित नियम एवं शर्तें भी विभागीय पोर्टल पर देखी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments