फतेहगढ़ साहिब, 27 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी कमांडर बलजिंदर विर्क (सेवानिवृत्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सैनिक पेंशनरों, उनकी विधवाओं और आश्रितों, जो सेना की फैमिली पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, के लिए हर साल नवंबर महीने में अपना जीवित होने का प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करवाना अनिवार्य होता है।
इस संबंध में जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय, फतेहगढ़ साहिब में 2 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कैंप लगाया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित पेंशनरों से अपील की कि वे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने के लिए अपने साथ सेना की पेंशन का पीपीओ (PPO), आधार कार्ड, उस बैंक की पासबुक जिसमें पेंशन आती है, वह मोबाइल नंबर जिस पर हर महीने पेंशन संबंधी संदेश प्राप्त होता है तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय के दौरान कार्यालय पहुंचें।
उन्होंने संबंधित पेंशनरों से इस कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।






