Wednesday, November 4, 2026
HomePunjab‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मंडी गोबिंदगढ़ के संत नगर में नशा तस्कर...

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मंडी गोबिंदगढ़ के संत नगर में नशा तस्कर के अवैध निर्माण को गिराया गया

नशा तस्करी की जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा : एस.एस.पी.

मंडी गोबिंदगढ़/फतेहगढ़ साहिब, 27 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत नशे और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ जिला पुलिस फतेहगढ़ साहिब द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर काउंसिल मंडी गोबिंदगढ़ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संत नगर, ढेहा बस्ती क्षेत्र में एक नशा तस्कर के अवैध निर्माण को गिरा दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख श्री शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिस व्यक्ति के अवैध निर्माण को गिराया गया है, उसके खिलाफ करीब सात मामले दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में उसे सजा भी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ही नहीं कर रही, बल्कि नशे की लत का शिकार युवाओं को दोबारा समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए भी विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत युवाओं को नशा मुक्ति केंद्रों में भेजने और उनका उपचार करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एसएसपी शुभम अग्रवाल ने जिले के लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास किसी नशा तस्कर के संबंध में पुख्ता जानकारी है, तो वह पुलिस प्रशासन के साथ साझा कर सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

इस अवसर पर एसपी अमनदीप सिंह बराड़, डीएसपी अमलोह बिक्रमजीत सिंह घुम्मण, नगर काउंसिल मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष श्री हरप्रीत सिंह प्रिंस सहित सिविल और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments