Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaजिला स्तरीय बाल प्रतिभा प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 30 स्कूलों...

जिला स्तरीय बाल प्रतिभा प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 30 स्कूलों के करीब 270 विद्यार्थियों ने लिया भाग

कुरुक्षेत्र, 27 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष विश्राम कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में मंगलवार को बाल भवन में जिला स्तरीय बाल प्रतिभा प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण समिति के चेयरमैन गौरव मोदगिल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें अपनी कला, रचनात्मकता और कौशल प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना रहा। इन प्रतियोगिताओं में जिले के करीब 30 स्कूलों के लगभग 270 बच्चों, अध्यापकों और अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम ने बताया कि प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिला बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में फैंसी ड्रेस, रागिनी, क्ले मॉडलिंग, मेहंदी रचाओ, सोलो क्लासिकल नृत्य सहित विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्रथम समूह में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र के आदित्य ने प्रथम, श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की हिमानी ने द्वितीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा की दीप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रागिनी प्रतियोगिता के तृतीय समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के अर्श ने प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद की मारकंडा की अनन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रागिनी के चतुर्थ समूह में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र के जय रत्न ने प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद की मारकंडा की साहिब प्रीत ने द्वितीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा की माधवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
उन्होंने कहा कि क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता के प्रथम समूह में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की नव्या गावा ने प्रथम, बाबा सिद्धनाथ पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के खिलेश कंवरवाल ने द्वितीय तथा महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की हैजल सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे समूह में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दिव्यांश ने प्रथम, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की अन्वी ने द्वितीय तथा सेंट टेरेसा मैरिएटल पब्लिक स्कूल के पीयूष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता के तृतीय समूह में सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाहाबाद की नितिका ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल, पेहवा की कृतिका ने द्वितीय तथा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की लावण्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ समूह में सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाहाबाद की अस्मिता ने प्रथम, नवयुग पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र की वंदिका ने द्वितीय तथा सेंट टेरेसा मैरिएटल पब्लिक स्कूल की रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।


उन्होंने कहा कि सोलो क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की सान्वी ने प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद की अनन्या ने द्वितीय तथा सहारा कंप्रिहेंसिव स्कूल की सोरखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय समूह में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की आयुषी ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की चारिका ने द्वितीय तथा विजडम वल्र्ड स्कूल की सान्वी अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ समूह में विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद की कृतिका ने प्रथम, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल की मन्नत ने द्वितीय तथा कुरुक्षेत्र की मायरा बाबा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीना कुमारी, राजकुमार, सुमित कुमार, संगीता, संतोष कुमारी, रांकी, राजबाला, सुलेखा, पूजा, पूनम, रजनी, सुमन, वीरमान और मनोज कुमार सहित बाल भवन के सभी स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments