चंडीगढ़ ,28 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत आई.ए.एस. अधिकारी श्री राहुल हुड्डा की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी हैं। उन्हें दिल्ली स्थित नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।






