फतेहाबाद, 29 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने कहा कि देश की जनता तय कर चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के साथ है और विपक्ष के बयानों से यह विश्वास कमजोर नहीं होने वाला।
कंवल चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी भाषा में राहुल गांधी की सोच झलकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक जीवन में अपनी भाषा और शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उम्र और राजनीतिक अनुभव के लिहाज से भी वरिष्ठ नेताओं से जिम्मेदार बयानबाजी की अपेक्षा की जाती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करते हैं, लेकिन देश की जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है। जनता का समर्थन ही प्रधानमंत्री मोदी की सबसे बड़ी ताकत है।






