Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaपराली प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही...

पराली प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं मशीनें: श्याम सिंह राणा

करनाल, 29 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने करनाल में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आधुनिक कृषि मशीनों के इस्तेमाल के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 1,00,882 मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसके कारण इस बार पराली जलाने की घटनाएं बहुत कम हुई हैं। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों के उचित निपटान पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खेतों में पराली न जलाएं और उपलब्ध कृषि मशीनों तथा वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल करके पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। पराली का उचित प्रबंधन मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और वायु प्रदूषण कम करने में सहायक है।

मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल खरीदी जा रही है। उत्तर प्रदेश से आने वाले धान की बिक्री पर भी निगरानी रखी जा रही है और ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments