Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaहरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के...

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहां श्री सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई।

श्री सतीश कुमार ने पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण और पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में पद, निष्ठा और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज हरियाणा लोक भवन में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव श्री पंकज, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. ए.एस. चावला, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सतीश कुमार के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments