कुरुक्षेत्र, 30 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कार्यालय की अधीक्षक गीता सैनी ने की।
अधीक्षक गीता सैनी ने कहा कि समाधान शिविरों में विभागों के संबंधित अधिकारी जरुर पहुंचे और मौके पर ही फैसला लेकर शिकायतों का समाधान करें। समाधान शिविर प्रदेश सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। शिविर में नागरिकों की शिकायतों का समाधान होने पर उन्हें किसी बड़े अधिकारी, मंत्री और मुख्यमंत्री के पास नहीं जाना पड़ेगा। सीएम विंडो पर कुल 12482 शिकायतें आई है, जिनमें से 12223 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और 196 शिकायतें लंबित है। लंबित शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।






