Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaडी.सी. व एस.पी. ने किया राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम स्थलों...

डी.सी. व एस.पी. ने किया राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कुरुक्षेत्र, 30 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): डी.सी. विश्राम कुमार मीना ने एस.पी. चंद्र मोहन के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक नवंबर को प्रस्तावित कुरुक्षेत्र दौरे के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और नोडल अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाए, ताकि राष्ट्रपति का दौरा पूरी गरिमा और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
डीसी व एसपी ने सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचकर वहां लगने वाली प्रदर्शनी की तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित नोडल अधिकारी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। यहां उन्होंने बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और सभी प्रबंध निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत डीसी गुरुकुल पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने मुख्य पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और अन्य आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। इसके बाद डीसी ने श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर पहुंचकर वहां प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संस्था के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा और कार्यक्रम के संचालन से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि राष्ट्रपति का कुरुक्षेत्र दौरा जिले के लिए गौरव का विषय है। इसलिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहने दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments