Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabजिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय द्वारा स्पर्श जीवन प्रमाण पत्र पखवाड़ा 2...

जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय द्वारा स्पर्श जीवन प्रमाण पत्र पखवाड़ा 2 से 20 नवंबर तक

संगरूर, 30 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी, संगरूर कमांडर दिलप्रीत सिंह कंग (सेवानिवृत्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय, संगरूर की ओर से स्पर्श जीवन प्रमाण पत्र पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन पूर्व सैनिक पेंशनधारकों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं और आश्रितों (जिनकी सेना की फैमिली पेंशन के लिए नवंबर 2026 में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य है) के लिए जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय, संगरूर में 2 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक विशेष शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर सरकारी छुट्टियों को छोड़कर कार्यालय समय के दौरान आयोजित होगा। इस दौरान संबंधित पेंशनधारक अपना जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करवा सकते हैं।

जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी ने संबंधित पेंशनधारकों से अपील की कि वे अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए सेना पेंशन का स्पर्श द्वारा जारी पीपीओ (PPO), आधार कार्ड, पेंशन जमा होने वाली बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर कार्यालय पहुंचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments