Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaएस.डी.एम.आकाश शर्मा ने अतिरिक्त अनाज मंडी में धान खरीद का लिया जायजा

एस.डी.एम.आकाश शर्मा ने अतिरिक्त अनाज मंडी में धान खरीद का लिया जायजा


मंडी में किसी भी अनधिकृत साधन को प्रवेश की अनुमति न देने के दिए निर्देश
टोहाना, 31 अक्तूबर 2026 (संजीव शर्मा): एस.डी.एम. आकाश शर्मा ने शुक्रवार को अतिरिक्त अनाज मंडी टोहाना का दौरा कर धान खरीद सीजन के तहत खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में धान खरीद, फसल के पंजीकरण, गेट पास जारी करने तथा खरीदे गए धान के उठान से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम आकाश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में धान की खरीद पारदर्शिता एवं नियमानुसार तरीके से की जाए। मंडी परिसर में किसी भी अनधिकृत वाहन अथवा अन्य साधन को प्रवेश की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों की फसल का पंजीकरण निर्धारित पोर्टल एवं रिकॉर्ड के अनुसार अच्छी तरह जांचा जाए, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गेट पास जारी करते समय पूरी सतर्कता बरती जाए और केवल नियमानुसार अधिकृत किसानों एवं वाहनों के लिए ही गेट पास जारी किए जाएं। बिना उचित सत्यापन के किसी भी वाहन को मंडी में प्रवेश अथवा खरीद प्रक्रिया में शामिल न किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी के प्रवेश द्वारों पर निगरानी व्यवस्था प्रभावी रखी जाए और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम ने खरीदे जा चुके धान की लिफ्टिंग प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित एजेंसियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में धान के उठान कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि मंडी परिसर में अनावश्यक रूप से धान का भंडारण न हो और नई फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खरीद के साथ-साथ उठान कार्य भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि धान खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी खरीद व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू ढंग से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments