Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaवी.वी.आई.पी. आगमन को लेकर पुलिस ने की यातायात एडवाइजरी जारी

वी.वी.आई.पी. आगमन को लेकर पुलिस ने की यातायात एडवाइजरी जारी

कुरुक्षेत्र, 31अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):   जिला में 1 नवंबर 2026 को वीवीआईपी आगमन को लेकर जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिला पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट प्लान तैयार किया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी यातायात सुरेश कुमार ने बताया कि 01 नवम्बर को शहर के कुछ एरिया में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान कुरुक्षेत्र शहर से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट प्लान तैयार किया गया है ताकि यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र शहर में आने वाले सभी मार्गो पर नाके लगाये गये हैं जो यातायात वयवस्था को संभालेंगे।
वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट प्लान इस प्रकार है।
1. पिहोवा, पटियाला की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्होने सहारनपुर, हरिद्वार, उतराखण्ड तथा जिला यमुनानगर के क्षेत्र में जाना है पेहवा बाईपास एनएच-152 से होकर ईस्माईलाबाद बाईपास से होते हुए गांव ठोल, कुरडी, नलवी, शाहबाद के रास्ते अपने गन्तव्य को जा सकते है।

2. जिला कैथल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्होने सहारनपुर, हरिद्वार या इससे आगे यूपी, इन्द्री, लाडवा, जिला यमुनानगर के क्षेत्र में जाना है तो वह पेहवा से ढाण्ड, कैथल से ढाण्ड यानि जो भी ट्रैफिक ढाण्ड आएगी वह ट्रैफिक कुरूक्षेत्र न होकर गांव कौल के रास्ते से वाया निगदू निलोखेडी व इन्द्री के रास्ते से होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।

3. पटियाला व पंजाब के एरिया से जो भी आने वाले भारी वाहन पेहवा आएगा और जिन्होने कुरूक्षेत्र से होकर करनाल, पानीपत, सोनीपत व इसके आगे यूपी और दिल्ली इत्यादि जाना है वह ट्रैफिक पेहवा से ढाण्ड और ढाण्ड से गांव कौल के रास्ते से अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।

4. जो भी वाहन यमुनानगर की तरफ से लाडवा कुरुक्षेत्र के रास्ते पेहवा व पंजाब को जाते है वह वाया लाडवा, बाबैन, शाहाबाद, नलवी, ठोल व ईस्माईलाबाद से होते हुए जा सकते हैं।

5. जिला यमुनानगर की तरफ से लाडवा कुरुक्षेत्र होकर ढाण्ड, कैथल व उससे आगे जाएगी वह ट्रैफिक लाडवा से इन्द्री, भादसो, नीलोखेडी के रास्ते से ढाण्ड-कैथल होते हुए अपने-अपने गन्तव्य को जा सकती है।

पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र चन्द्र मोहन ने शहर वासी वाहन चालको से भी अपील करते हुए कहा कि वीवीआईपी आगमन के दौरान बिना किसी एमरजेंसी के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, गुरुकुल कुरुक्षेत्र व झांसा रोड  की तरफ वाहन लेकर ना जाएं बल्कि वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें। आमज से भी अपील है कि अपने वाहनों को सडक़ो पर ना खड़ा करें तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें। नाको या पार्किंग पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा दिए गये निर्देशों की पालना करके प्रशासन का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments