Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabयुद्ध नशों के विरुद्ध: 181 मामले दर्ज, 276 आरोपी गिरफ्तार

युद्ध नशों के विरुद्ध: 181 मामले दर्ज, 276 आरोपी गिरफ्तार

688 ग्राम हेरोइन, 16 किलो 684 ग्राम अफीम, 63.265 किलो चूरा-पोस्त, 300 ग्राम भांग, 375 ग्राम सुल्फा/गांजा और 706 नशीली गोलियां बरामद

संगरूर, 2 नवंबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): जिला पुलिस संगरूर द्वारा नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत अक्टूबर महीने में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी संगरूर ने बताया कि जिला पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 137 मामले दर्ज किए और 225 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 688 ग्राम हेरोइन, 16 किलो 684 ग्राम अफीम (जिसमें सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर PB-19-N-2955 भी शामिल है), 63.265 किलो चूरा-पोस्त, 300 ग्राम भांग, 375 ग्राम सुल्फा/गांजा और 706 नशीली गोलियां बरामद कीं।

शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ 44 मामले दर्ज कर 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 711 लीटर ठेका देसी शराब, 90.250 लीटर अवैध शराब, 56.250 लीटर अंग्रेजी शराब और 450 लीटर लाहन बरामद की गई।

इसके अलावा जुआ अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 8,150 रुपये बरामद किए गए। इस अवधि के दौरान 7 घोषित भगोड़ों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि 18 व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया।

थाना सिटी संगरूर, सिटी-1 संगरूर, लोंगोवाल और लहरागागा के क्षेत्रों में चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 टुल्लू पंप, विभिन्न आकार की केबल तार के 9 टुकड़े, 2 मोटर स्टार्टर्स, 2 क्विंटल लकड़ी, गेहूं की 3 बोरियां, 1 मोटरसाइकिल रेहड़ी और 4 मोटरसाइकिल बरामद किए।

थाना सदर धूरी और थाना सिटी धूरी की पुलिस द्वारा 2 नशा तस्करों की 2 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति भी फ्रीज करवाई गई।

एसएसपी ने आम जनता से नशा विरोधी अभियान में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि नशों के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें और संपर्क बैठकें की जा रही हैं।

इस अवधि के दौरान विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा 132 गांवों और शहरों में आम जनता के साथ बैठकें की गईं। इन बैठकों में युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा लोगों को नशे का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।

उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और नशों के खिलाफ यह जंग लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments