Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaआयुष विभाग द्वारा गांव रावल खादी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर ज्योतिसर में...

आयुष विभाग द्वारा गांव रावल खादी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर ज्योतिसर में आयोजित किए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं प्रसवपूर्व देखभाल शिविर


कुरुक्षेत्र, 3 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने कहा कि महानिदेशक आयुष हरियाणा के दिशा निर्देश में एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुलभ करवाने की दिशा में स्वास्थ्य शिविरों का  आयोजन किया गया। गांव रावल खादी में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया, जबकि आयुष्मान आरोग्य मंदिर ज्योतिसर में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुप्रजा एएनसी शिविर संपन्न हुआ। इन दोनों आयोजनों का उद्देश्य आमजन को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों को घर-द्वार पर चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना था।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गांव रावल खादी में आयोजित शिविर के दौरान क्षेत्र के कुल 48 मरीजों के स्वास्थ्य की सघन जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस सेवा कार्य में चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितु और फार्मासिस्ट अनुराधा ने अपनी समर्पित सेवाएं प्रदान करते हुए शिविर को सफल बनाया। इसके अतिरिक्त ज्योतिसर में आयोजित सुप्रजा एएनसी शिविर पूरी तरह से गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व देखभाल (एंटीनेटल केयर) को समर्पित रहा। इस शिविर में डॉ. कोमल ने उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें व्यक्तिगत रूप से आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही, महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, नियमित जांच और सुरक्षित मातृत्व के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण अंचल के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बल देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल और सामान्य जनमानस में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव है, और विभाग भविष्य में भी ऐसे लोक-कल्याणकारी शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रखेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments