Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabश्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी द्वारा पटियाला पुस्तक मेले का शैक्षणिक...

श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी द्वारा पटियाला पुस्तक मेले का शैक्षणिक दौरा

श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी,  04 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह):  फतेहगढ़ साहिब के समाजशास्त्र विभाग की ओर से ओमैक्स मॉल, पटियाला में आयोजित पुस्तक मेले का शैक्षणिक दौरा करवाया गया। इस दौरे में एम.ए. के लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की रुचि विकसित करना और उन्हें पाठ्यक्रम के अलावा विभिन्न विषयों के साहित्य से परिचित करवाना था।

इस दौरे की देखरेख विभागाध्यक्ष डॉ. नव शगन दीप कौर ने की, जबकि सहायक प्रोफेसर सरदार लवप्रीत सिंह भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने सामाजिक सिद्धांतों, शोध, सामाजिक समस्याओं और पर्यावरण से संबंधित पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने काली माता मंदिर और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब, पटियाला में भी माथा टेका। यह दौरा विद्यार्थियों के लिए ज्ञान अर्जित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक जानकारी प्राप्त करने का एक सार्थक अवसर साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments