कुरुक्षेत्र, 5 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए, जिसमें लोगों को शिविरों के आयोजन का दिन और समय की पूरी जानकारी मिल सके, ताकि वे अपनी समस्या दर्ज करवा सकें और उनका समाधान करवा सकें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस शिविर में हर समस्या का गंभीरता के साथ सुना जा रहा है और मौके पर ही संबंधित विभाग के माध्यम से समस्या का समाधान भी किया जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने समाधान शिविर में क्रिड व अन्य विभागों से सम्बन्धित लोगों की शिकायतों को सुना तथा उनका समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस शिविर की एक-एक समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय रहते शिविर का फायदा मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान किया जा रहा है। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए सरकार द्वारा समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में शिकायतें निपटाने के बाद भी निगरानी कमेटी फीडबैक के लिए शिकायतकर्ताओं से संपर्क करती है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ना होने पर शिकायत को रि-ओपन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान करने में अधिकारी गंभीरता बरतें। इन शिकायतों का निपटाने करने में जिस विभाग और अधिकारी की लापरवाही मिलती है, उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों में से अधिकारी सबसे पहले अपने विभाग की अधिक समय से लंबित शिकायतों का निपटान किया जाए। प्रदेश स्तर पर गठित टीम हर शुक्रवार को इन शिकायतों पर सभी जिलों के साथ समीक्षा भी करती है। इस अवसर पर डीडीपीओ विकास कुमार, सीएम एमिनेंट पर्सन गगन कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






