Thursday, November 5, 2026
HomePatialaजिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण ने विशेष बच्चों और कैदियों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित...

जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण ने विशेष बच्चों और कैदियों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी-कम-बिक्री लगाई

पटियाला, 5 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन श्री अवतार सिंह तथा श्रीमती अमनदीप कंबोज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, पटियाला की देखरेख में 5 नवंबर 2026 को जिला अदालत परिसर, पटियाला में एक प्रदर्शनी आयोजित की गई।
यह प्रदर्शनी पटियाला स्कूल फॉर डेफ एंड ब्लाइंड, सैफदीपुर, स्कूल फॉर स्पेशल नीड्स, दल दलिया चौक, प्रेस्टा अकादमी, छोटी बारांदरी, पटियाला तथा केंद्रीय जेल पटियाला और नई जिला जेल, नाभा के कैदियों की कला एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से लगाई गई।
प्रदर्शनी-कम-बिक्री में जेल के कैदियों द्वारा तैयार किए गए बैग, फुलकारी, पाउच, एप्रन, मोमबत्तियां और दीये सहित विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। इसके अलावा विशेष स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई वस्तुएं भी बिक्री के लिए रखी गईं। इस पहल का उद्देश्य उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पुनर्वास कार्यक्रमों को बढ़ावा देना था।
प्रदर्शनी की न्यायाधीशों, वकीलों और जिला अदालत के कर्मचारियों ने सराहना की तथा विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुओं की खरीदारी भी की। इस आयोजन ने विशेष बच्चों और कैदियों को अपनी कला प्रदर्शित करने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर श्रीमती अमनदीप कंबोज ने जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, पटियाला की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली मुफ्त कानूनी सेवाओं और सुरक्षित बचपन अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं), लोक अदालतों तथा मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र के लाभों के बारे में भी बताया।
अधिक जानकारी के लिए नागरिकों को वेबसाइट www.pulsa.gov.in, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 या जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, पटियाला के फोन नंबर 0175-2306500 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments