Friday, November 6, 2026
HomeHaryanaधनतेरस पर कलाल माजरा में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित, 118 लोगों...

धनतेरस पर कलाल माजरा में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित, 118 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

कुरुक्षेत्र, 6 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  महानिदेशक आयुष हरियाणा के निर्देशानुसार में धनतेरस (भगवान धन्वंतरि जयंती) के शुभ अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कुरुक्षेत्र के दिशा-निर्देशानुसार आयुष ग्राम कलाल माजरा में नि:शुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गांव के सरपंच सोहन लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्राम वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
शिविर में डॉ. संतोष एवं डॉ. स्मृति ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगानुसार चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। धर्मवीर एवं अरुण कुमार (फार्मासिस्ट) ने नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया। इसके साथ ही अनु एवं राय सिंह (योग सहायक) द्वारा योग सत्र आयोजित कर लोगों को नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान कुल 118 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 67 आयुर्वेदिक एवं 51 होम्योपैथिक ओपीडी के मरीज शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 45 लोगों की बीपी स्क्रीनिंग तथा 16 लोगों की शुगर जांच की गई। शिविर के सफल आयोजन में बेबी रानी एवं अशोक कुमार (पार्ट टाइम) का विशेष सहयोग रहा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।


जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ मंजू शर्मा ने बताया कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक तथा देवताओं का वैद्य माना जाता है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। धनतेरस का पर्व भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, आरोग्य, स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों से बचाव के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेने का विशेष महत्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments