Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabजालंधर के मॉडल टाउन में पटाखों के स्टॉल में लगी भीषण आग,...

जालंधर के मॉडल टाउन में पटाखों के स्टॉल में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू

जालंधर, 08 नवंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): शहर के मॉडल टाउन स्थित चीमा चौक में देर रात पटाखों के एक स्टॉल में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे स्टॉल को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल अधिकारी वनीश सोढ़ी के अनुसार, कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत टीमों को रवाना किया गया। आग बुझाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, लेकिन स्टॉल का मालिक वहां मौजूद नहीं मिला। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच के बाद ही इसकी वास्तविक वजह सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments