गुरुद्वारा साहिब में दीये जलाए और अमन–शांति व सर्वत के भले (सबकी खुशहाली) की कामना कीजनता जनार्दन गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया, प्रबंधकों के सेवा कार्यों की सराहना की
दिड़बा, 9 नवंबर, 2026: दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के शुभ अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा दिड़बा के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक हुए। उन्होंने गुरुद्वारा बाबा बैरसियाणा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका और शांति तथा सबकी खुशहाली के लिए अरदास (प्रार्थना) की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में दीये भी जलाए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री ने संगत को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई दी। चीमा ने कहा कि ऐसे पवित्र पर्व हमें आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाएं हमें सेवा करने और सर्वत का भला (सबकी भलाई) मांगने का मार्ग दिखाती हैं।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों द्वारा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और उनके ओ.एस.डी. तपिंदर सिंह सोही को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात वित्त मंत्री ने जनता जनार्दन गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया। गौशाला प्रबंधकों के प्रयासों की सराहना करते हुए चीमा ने कहा कि गायों की सेवा और देखभाल करना एक नेक कार्य है। उन्होंने इस सेवा के लिए प्रबंधकों को बधाई दी।
इस मौके पर वित्त मंत्री के ओ.एस.डी. तपिंदर सिंह सोही, शहर अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंगला, प्रदीप कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।







