कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विश्वकर्मा दिवस समारोहों में लिया भाग
गोयल ने घोड़ेनाब, रोड़ेवाला, रायधराणा, मांडवी और लहरा मंडी में दीं त्योहार की शुभकामनाएं
लहरागागा, 9 नवंबर, 2026: पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा विधानसभा क्षेत्र के गांवों—घोड़ेनाब, रोड़ेवाला, रायधराणा, मांडवी और लहरा मंडी में आयोजित भगवान विश्वकर्मा दिवस समारोहों में भाग लिया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उपस्थित लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प कला, निर्माण और रचनात्मक कौशल के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा दिवस लोगों को शारीरिक श्रम का सम्मान करने तथा समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कुशल कारीगर कृषि उपकरणों के निर्माण व मरम्मत, मकान बनाने और औद्योगिक मशीनों के रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि इन कारीगरों की कड़ी मेहनत पंजाब की आर्थिक प्रगति का मुख्य आधार है। अनुभवी कारीगरों से सीखे गए पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर युवा रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं।
गोयल ने समारोह के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को स्थानीय कारीगरों के कार्यों और समाज में उनके योगदान के बारे में जानने का अवसर प्रदान करते हैं।
इन समारोहों में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न गांवों तथा कस्बों से आए बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया।







