Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabजनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज,...

जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में आयोजित किया जागरूकता सेमिनार

फतेहगढ़ साहिब, 11 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): जिला फतेहगढ़ साहिब में लोगों को जनगणना-2027 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल सेंसस अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि सेमिनार के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे जनगणना के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक वेबसाइट https://se.census.gov.in/ पर जाकर 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक घर बैठे अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है।

उन्होंने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण के तहत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान गणनाकर्मी घर-घर जाकर जनगणना करेंगे और नागरिकों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि भारत सरकार की ओर से करवाई जा रही जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए तैनात गणनाकर्मियों को पूर्ण सहयोग दिया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला सेंसस अधिकारी एवं कार्यालय उप आर्थिक एवं सांख्यिकी सलाहकार से सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती हरमनदीप कौर और श्री इकबाल सिंह, मास्टर ट्रेनर श्री परविंदर सिंह तथा जिला सेंसस कोऑर्डिनेटर श्री चन्नप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments