Wednesday, November 18, 2026
HomePatialaनाभा में पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए विशेष शिविर आयोजित, दो...

नाभा में पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए विशेष शिविर आयोजित, दो लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भेंट

पटियाला/नाभा, 13 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत द्वारा जारी निर्देशों और पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के आदेशों के तहत पूर्व सैनिकों की शिकायतों के निवारण के लिए आज 12 नवंबर 2026 को नाभा में विशेष शिविर लगाया गया। यह शिविर उप-मंडल मजिस्ट्रेट नाभा श्री अरविंदर पाल सिंह सोमल के दिशा-निर्देशों के अनुसार तहसीलदार नाभा श्री हरसिमरन सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया।

शिविर की शुरुआत जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी पटियाला कमांडर बलजिंदर विरक (सेवानिवृत्त) द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत करने के साथ हुई। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड तथा पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत दी गई सुविधाओं और सहायता राशि में की गई बढ़ोतरी के बारे में भी बताया।

इसके बाद तहसीलदार नाभा ने शिविर में उपस्थित पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को भी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को पेश आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर के अंत में नाभा तहसील से संबंधित चार शहीद सैनिक परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झंडा दिवस फंड में से दो लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के चेक भी प्रदान किए गए।

इस बैठक में कमांडर बलजिंदर विरक (सेवानिवृत्त), जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी पटियाला, नायब तहसीलदार नाभा, तहसील कल्याण अधिकारी नाभा, पुलिस उपाधीक्षक नाभा के प्रतिनिधि, नगर परिषद नाभा एवं भादसों के प्रतिनिधियों सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में शामिल पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए चाय-पानी का प्रबंध भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments