Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabजनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना...

जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना – डिप्टी कमिश्नर

नागरिक 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार का विवरण – डॉ. सोना थिंद
फतेहगढ़ साहिब, 14 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): भारत सरकार द्वारा जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलाई जाएगी। इस दौरान नागरिक se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि नागरिक स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपना विवरण सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकार घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। इस दौरान वे घरों, परिवारों और व्यक्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। जिन नागरिकों ने स्व-गणना की होगी, उनसे स्व-गणना आईडी लेकर दर्ज किए गए विवरणों की पुष्टि की जाएगी। यदि कोई जानकारी दर्ज होने से रह गई हो, तो वह घर-घर जाकर की जाने वाली गणना के दौरान भी उपलब्ध करवाई जा सकती है।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने अपील की कि जो नागरिक किसी कारणवश ऑनलाइन स्व-गणना नहीं कर सकते, वे अपने घर आने वाले गणनाकारों को पूरा सहयोग दें और सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक इस राष्ट्रीय कार्य में अपना योगदान दे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments