Wednesday, November 18, 2026
HomePatialaनगर निगम पटियाला के 30 वार्डों के चुनाव के मद्देनजर हथियार लेकर...

नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों के चुनाव के मद्देनजर हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध के आदेश जारी

पटियाला, 14 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों में दोबारा करवाए जा रहे चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए चुनाव प्रक्रिया के दौरान हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी श्री सुनील फोगाट ने बताया कि वार्ड नंबर 1, 4, 6, 12, 14, 15, 16, 22, 26, 29, 32, 33, 34, 36, 37, 38, 40, 41, 43, 44, 45, 46, 48, 50, 51, 52, 53, 55, 57 और 58 में दोबारा चुनाव करवाने के संबंध में राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित रिट्र्निंग अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें तथा जारी किए गए आदेशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments